Film Review:-Mohanjo Daro (By:-Gunjan Kumar)

फिल्म रिव्यू : सिर्फ ऋतिक रोशन के फैंस के लिए है ‘मोहनजो दाड़ो’

 ...गुंजन कुमार...
फिल्म का नाम: ‘मोहनजो दाड़ो’
डायरेक्टर: आशुतोष गोवारिकर
स्टार कास्ट: ऋतिक रोशन, पूजा हेगड़े, कबीर बेदी, अरुणोदय सिंह, नितीश भरद्वाज, नरेंद्र झा, मनीष चौधरी
रेटिंग: 2 स्टार


मोहनजो दाड़ो फिल्म रिव्यू
‘लगान’र ‘स्वदेश’ जैसी फिल्म डायरेक्ट कर चुके आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘मोहनजो दाड़ो’ आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हो गई है। इस फिल्म के साथ आशुतोष और ऋतिक रोशन की जोड़ी आठ साल बाद वापसी कर रही है। दोनों से इससे पहले ‘जोधा अकबर’ में काम किया था जो एक ब्लॉक बस्टर फिल्म थी।ऋतिक और आशुतोष के फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। आइये फिल्म की समीक्षा करते हैं और देखते हैं क्या आठ साल बाद भी दोनों का जादू अभी भी कामय है।

कहानी

फिल्म की कहानी तब की है जब सिंधु घाटी सभ्यता के अन्तर्गत लोग रहा करते थे। कहानी एक छोटे से गांव आमरी की है। जहां एक किसान का बेटा सरमन (ऋतिक रोशन) अक्सर बड़े शहर जाने का सपना देखता रहता है। उसका ये सपना बहुत जल्द पूरा हो जाता है और वो बड़े शहर मोहनजो दाड़ो पहुंच जाता है। मोहनजो दाड़ो में उसे वहां के पुजारी की बेटी चानी (पूजा हेगड़े) से प्यार हो जाता है, जिसकी शादी वहां के महम (कबीर बेदी) से तय हो चुकी है। महम सरमन को एक चुनौती देता है और कहता है कि यदि वह इसमें खरा उतरता है तो उसे छोड़ दिया जाएगा। साथ ही फिल्म में उस समय की ऐसी कई बातें दिखाई गई हैं जो इससे पहले कभी सामने नहीं आईं। सरमन इस चुनौती को पूरा कर पाता है या नहीं? चानी किसकी होती है? यह सब जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

डायरेक्शन

फिल्म का डायरेक्शन बहुत अच्छा है। फिल्म देखकर ये साफ है कि इसको बनाने में आशुतोष ने काफी मेहनत और रिसर्च वर्क किया है। आशुतोष की फिल्में हमेशा ही थोड़ी लंबी होती हैं। मोहनजो दाड़ो भी काफी लंबी है जिसे छोटा किया जा सकता था। फिल्म के फाइट सिक्वेंस, और लोकेशंस कमाल के हैं।


एक्टिंग

ऋतिक रोशन ने सरमन के रोल को बखूबी निभाया है । वहीं, फिल्म की हिरोइन पूजा हेगड़े ने भी पहली फिल्म के हिसाब के अच्छा काम किया है। कबीर बेदी, अरुणोदय सिंह और सुहासिनी मुले सहित बाकी एक्टर्स ने भी अपने रोल को काफी अच्छे से निभाया है।

म्यूजिक

फिल्म में म्यूजिक ए आर रहमान का है, जो रिलीज से पहले ही हिट हो चुका है। ‘तू है…’ और ‘सरसरिया’ सहित सभी गाने सुनने में अच्छे लगते हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक भी ठीक है।

देखें या नहीं

अगर आप ऋतिकके फैन हैं और पीरियड ड्रामा देखना पसंद करते हैं तो ‘मोहनजो दाड़ो’ देख सकते हैं।
Film Review:-Mohanjo Daro (By:-Gunjan Kumar) Film Review:-Mohanjo Daro (By:-Gunjan Kumar) Reviewed by Madhubani News on August 12, 2016 Rating: 5

No comments